ब्रेकिंग न्यूज़

हवा में उड़ती फ्लाइट में अचानक लगी आग, धुआं देख यात्रियों की अटकी सांसें, हैदराबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से अचानक धुआं निकलने लगा। विमान में आग लगने की आशंका से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट का रूट बदलकर उसे हैदराबाद डायवर्ट किया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6115 एयरबस A321-251N विमान से दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान विमान के भीतर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए केबिन क्रू ने तत्काल अग्निशामक यंत्रों की मदद से धुएं और आग की आशंका पर नियंत्रण पाया। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को चेन्नई के बजाय हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया।

हैदराबाद में सुरक्षित उतारा गया विमान

विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। वहीं, यात्रियों को उनके गंतव्य चेन्नई तक पहुंचाने के लिए एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के भीतर की स्थिति दिखाई दे रही है। उड़ान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की घटना ने विमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी। हालांकि, क्रू की त्वरित कार्रवाई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग से बड़ा हादसा टल गया।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

1 of 27