Raipur

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, बदले गए इन जगहों के SDOP, सचिन्द्र चौबे को मिली मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने सोमवार को डीएसपी और एएसपी स्तर के 7 सीनियर पुलिस अफसरों का तबादला किया है। इनमें कई जगहों के SDOP भी शामिल है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए नए अफसर की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह गिरीश कोरी और नीलीकेशोर अवस्थी को सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में पदस्थ किया गया है। दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा, रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है। इसके अलावा मयंक रणासिंह को भाटापारा का एसडीओपी और तारेश साहू को जिला बिलासपुर में एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 185