Raipur

छत्तीसगढ़ में फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, 19 लाख से ज्यादा वोटर्स की होगी जांच, दोबारा पहुंचकर जुटाएंगे जानकारी

रायपुर : देश में इस समय चुनाव आयोग की भूमिका, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जंग छिड़ी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि एक बार फिर BLO मतदाताओं के घर पहुंचेंगे। ये उन लोगों के घर पहुंचेंगे जो SIR के दौरान अनुपस्थित या दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए थे।

दोबारा पहुंचकर जुटाएंगे जानकारी

जानकारी के अुनसार, प्रदेश में करीब 19.13 लाख लोगों है। जिनके घर BLO दोबारा पहुंचकर जानकारी जुटाएंगे। BLO SIR से पहले और SIR के बाद तैयार की गई मतदाता सूची का मिलान भी करेंगे। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित मतदाता वास्तव में उसी पते पर रह रहे हैं या नहीं।

कट गए थे करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम

दरअसल, खास गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची कट गए थे। SIR के बाद करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 6 लाख से ज्यादा मतदाता मृत पाए गए थे। अब अनुपस्थित और स्थानांतरित पाए गए लोगों के घर BLO के दोबारा पहुंचने से मतदाता सूची को लेकर स्थिति और साफ होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के जरिए यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और गलत या अपात्र नामों की पहचान हो सके।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 145