Jagdalpur

CG : तंत्र-मंत्र का चक्कर, बच्चे की आंखों पर बाबा ने बांधी पट्टी, गड़ा धन पाने के लिए खेला अंधविश्वास का खेल, बची बच्चे की जिंदगी

जगदलपुर : बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां गड़ा धन पाने के लालच में 12 साल के बालक पर कथित तौर पर तंत्र विद्या किए जाने का आरोप 2 लोगों पर लगा है. बालक आरोपियों के चंगुल से बचकर निकलने में कामयाब रहा, जिससे एक बड़ी घटना होते-होते रह गई. कोहकापाल की घटना के बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई. वहीं अब बस्तर पुलिस ने मामले में पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों और एक बाबा के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तंत्र-मंत्र के चक्कर में करने वाले थे अपराध

परिजनों का आरोप है कि घटना के दिन रात के करीब 10 बजे बच्चा घर से अचानक गायब हो गया. बच्चे की दादी उसके आने और उसके साथ खाना खाने के इंतजार में बैठी थी. काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई. इसी बीच पता चला कि बच्चा 2 लोगों के साथ गांव में जाते हुए दिखाई पड़ा है. जिसके बाद गांव के लोगों ने संबंधित दोनों लोगों को फोन किया, जिनके साथ बच्चा देखा गया था. दोनों संदिग्धों ने फोन पर परिजनों को गोलमोल जवाब देकर टालने की कोशिश की. इसी रात करीब साढ़े 11 बजे बच्चा अपने आप घर पहुंच गया.

परिजनों के फोन से बच गई बच्चे की जान

बच्चे ने घर आकर परिजनों को बताया कि गांव के ही 2 लोग उसे लेकर रात के वक्त बरगद पेड़ के नीचे ले गए थे. वहां पर उसकी आंखों के ऊपर काली पट्टी बांध दी गई. फिर उसके माथे पर तिलक लगाया गया ऐसा उसे महसूस हुआ. बच्चे ने बताया कि आंखों पर पट्टी बांधकर उससे पूजा पाठ भी कराया गया. फिर उसे जगदलपुर के किसी खपरे के घर में ले जाया गया, जहां दोबारा उससे पूजा पाठ कराई गई. बच्चे ने बताया कि जब यह सब चल रहा था, तब दोनों लोगों के पास किसी का कॉल लगातार आ रहा था. जिसके बाद वो लोग बच्चे को वहां पर छोड़कर चल गए. जिसके बाद बच्चा वहां से निकला और अपने घर किसी तरह से पहुंचा.

परिजनों का आरोप

परिजनों का कहना है कि घटना सामने आने के बाद गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी. पंचायत में दोनों कथित आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद पंचायत की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजनों ने नगरनार थाने में शिकायत की. लेकिन शुरुआती दौर में कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद एसपी कार्यालय का रुख करना पड़ा.

What's your reaction?

Related Posts

CG : बेटी जिंदा है … फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता

जगदलपुर : सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी…

CG Crime : 4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

जगदलपुर : बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले से हत्या का सनसनीखेज…

CG News : SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और…

1 of 5