Kanker

CG Big Road Accident News : जिंदा जले चार दोस्त, 2 की हालत गंभीर, पुल से टकराने के बाद कार में लगी आग

कांकेर : राष्ट्रिय राज मार्ग 30 में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों के जिंदा जल जाने की खबर निकल कर सामने आ रही है। जबकि दो लोग घायल हुए है। जिनका इलाज कांकेर जिला अस्पताल मे चल रहा है। दरअसल घटना देर रात एक बजे की है जब एक तेज रफ़्तार कार केशकाल से कांकेर की ओर आते वक्त आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई।

चार दोस्तों की हुई मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे आग लग गई और कार मे सवार 6 लोगो मे से चार जिंदा जल गए। वहीं दो लोग बाहर फेका जाने की वजह से घायल हुए है। जिनका इलाज जिला आस्पताल मे चल रहा है। मौके पर पहुंची कांकेर पुलिस यातायात फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और कार मे जली बॉडी को आज सुबह फरेंसिक टीम की मदद से बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है की केशकाल के ढोण्डरा पाल गांव के पांच दोस्त कांकेर के एक दोस्त को छोड़ने आ रहे थे तभी आतुर गांव के पास ये भीषण हादसा हुआ।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ग्राम सभा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, पुलिस ने दर्ज की शिकायत जाने क्या है पूरा मामला

कांकेर : छत्तीसगढ़ के बांदे थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,…

CG Viral Video : मौत की दस्तक अहाते में सोते युवक के पास पहुंचा खूंखार भालू, 4 मिनट तक थमी रहीं सांसें, देखें पुरा वीडियो

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी…

CG News : शासकीय कन्या आश्रम में शिक्षिका का अजीब कारनामा, भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप

कांकेर : जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 5