Kanker

CG: कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, ग्रामीणों ने सभी को बचाया

कांकेर :- जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के बेचाघाट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोटरी नदी में सवारियों से भरी नाव अचानक रेत के टीले से टकराकर पलट गई। नाव में उस वक्त करीब 12 लोग सवार थे। नाव पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में पहुंचकर नाव में सवार सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि नदी में रेत का टीला होने के कारण नाव उससे टकरा गई, जिसके बाद संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई। फिलहाल सभी लोगों के सुरक्षित होने से राहत की स्थिति है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदला खाद खरीदने का नियम! अब किसानों को इस APP से लेना होगा टोकन, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

कांकेर : अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं तो यह खबर…

1 of 9