Raipur

CG : महापौर पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, गुस्साए भाजपा पार्षदों ने दर्ज कराई शिकायत

रायपुर : लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश की राजधानी रायपुर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन अपराधी कई प्रकार के अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महापौर को जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर युवक अभद्र टिप्पणी की और गाली गलौज भी किया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद अब युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तलाशी की जा रही है।

वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार, हालही में एक युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक ने जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही गाली गलौज भी किया गया। जिसके बाद भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोश पार्षदों ने युवक के खिलाफ खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज ली है और युवक की तलाशी की जा रही है।

भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश

वहीं, भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल शाम को सिविल लाइन थाने पहुंचकर डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने आरोपी युवक के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस अब क्या एक्शन लेती है।

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

1 of 127