अपराध

Murder Case : पत्नी ने पहले पति को उतारा मौत के घाट, फिर घर में ही गाड़ दी लाश, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली : गुवाहाटी के पांडु इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में 38 वर्षीय रहीमा खातून ने अपने पति सबिआल रहमान की हत्या कर शव को घर के परिसर में दफना दिया। पुलिस के अनुसार, कबाड़ व्यापारी सबिआल की हत्या 26 जून की रात उनकी पत्नी रहीमा ने की। उसने शुरुआत में परिचितों को बताया कि सबिआल काम के सिलसिले में केरल गया है। लेकिन 12 जुलाई को सबिआल के भाई ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की।

इसके बाद 13 जुलाई को रहीमा ने जलुकबाड़ी थाने में आत्मसमर्पण कर हत्या की बात कबूल की। डीसीपी (पश्चिम) पद्मनाभ बरूआ ने बताया कि 26 जून की रात नशे में धुत सबिआल और रहीमा के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें सबिआल को चोट लगने से मौत हो गई। रहीमा ने शव को घर में ही पांच फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस को शक है कि इस अपराध में 2-3 अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अकेले शव दफनाना मुश्किल है। जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

1 of 15