नई दिल्ली

प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची का यौन शोषण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली के बवाना इलाके के एक स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार गलत टच किया था। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची का यौन शोषण किया था। पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में मौजूद एक ‘बैड अंकल’ के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था।

बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को फोटो और सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई, जिसे देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार का लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल में कैब चला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया। आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची के बाथरूम जाते समय उसका पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ गलत जगह पर टच किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और काउंसलिंग कराई जा रही है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट इलाके में एक नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया। लड़की ग्रेटर नोएडा से बस में बैठकर दिल्ली पहुंची थी। आरोप है कि रात के समय ड्राइवर और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया।

What's your reaction?

Related Posts

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Breaking News : रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, अचानक जारी हुआ आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन…

1 of 33