Uttar Pradesh

School Closed Today : कल से 8 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं, प्रशासन ने जारी किया आदेश

मुजफ्फरनगर : सावन का महीना शुरू होने के साथ ही देवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। शिव मंदिरों में इन दिनों पैर रखने तक की जगह नहीं है। वहीं, दूसरी ओर सड़कों भी कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाओं को 8 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर में 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक सभी बोर्ड के स्कूल जिले में बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ डिग्री कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने यह अवकाश कांवड़ में रास्ते बंद होने की समस्या से आवाजाही बाधित होने व कांवड़ियों की सुविधा के लिए किया गया है। डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया की डीएम ने 16 जुलाई से 23 जुलाई तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है।

बता दें कि बरेली में कांवड़ियों को लेकर डीएम ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम अविनाश सिंह ने जाम, रूट डायवर्जन को देखते हुए पूरे सावन के चारों सोमवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा बदायूं जिले में सावन महीने के शनिवार और सोमवार को 12वीं तक स्कल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के मुताबिक श्रद्धालु गंगाजल भरकर जलाभिषेक के लिए निकल रहे हैं ऐसे में स्कूली बच्चों को आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

वहीं, लखीमपुर खीरी के गोला कोकर्णनाथ में सावन के सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। ज्ञात हो कि न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में कांवड़ यात्रा और सावन के चलते स्कूलों को बंद करने और समय सारणी में बदलाव करने का फैसला​ लिया गया है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में स्कूलों में रविवार के बजाए सोमवार को छुट्टी देने का फैसला किया गया है। जबकि रविवार को कक्षाएं लगेंगी।

What's your reaction?

Related Posts

SP Leader : ‘उसकी गंदी नजर…’, दोस्त की भाभी को लेकर फरार हुआ सपा नेता, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई गुहार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर आ रही है…

1 of 18