Janjgir - Champa

CG News : नदी में बही महिला का 4 दिन बाद मिला शव, सोन गांव में बरामद हुई लाश

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले नीलागर नदी में बही महिला का शव आज बिलासपुर जिले में बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी रमा देवी चौहान अपने मायके सुलौनी जा रही थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। वहीं आज बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूंकि शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिला है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। चार दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17