Uttar Pradesh

दर्जी की दरिंदगी, कपड़े सिलवाने गई 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म; ऐसे हुआ खुलासा

उत्तरप्रदेश :- मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के एक गांव से समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कपड़े सिलवाने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक टेलर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. वारदात के दौरान आरोपी ने दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया था. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला. साथ ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी दर्जी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सर्कल ऑफिसर (जानसठ) ऋषिका सिंह ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम जानसठ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. पुलिस ने दर्जी फिरोज और उसके दोस्त अदनान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अदनान ने ही दुकान को बाहर से बंद कर दिया था. पुलिस ने फिलहाल आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है.

दुकान बंद करके किया दुष्कर्म

गांव में एक ग्रामीण ने अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार को उसे पता चला कि गांव में दर्जी ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपनी दुकान में बंद कर लिया है. इसके बाद जब वह दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर देखा कि बाहर से ताला लगा हुआ था. इसकी सूचना उसने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दुकान का ताला तोड़कर उसको बाहर निकाला. वहीं, पुलिस को टेलर और बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में मिले. इसके बाद टेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

अपना टॉप ठीक करवाने गई थी बच्ची

वहीं, पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपना पुराना टॉप टेलर से ठीक करवाने के लिए आई थी. टेलर ने पैसों का लालच दिया और इसके बाद टेलर के दोस्त ने शटर बाहर से बंद कर दिया. दूसरी तरफ पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि अदनान और फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.इसके अलावा जब घटना की स्थानीय बीजेपी नेताओं को मिली तो वह मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री थाने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और अब उसकी कोर्ट में पेशी होगी.

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला वोटरों को…

1 of 27