Raipur

CG: आज ही कर लें स्टॉक फुल! कल नहीं मिलेगा मदिरा, छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया फैसला

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, राज्य सरकार ने कल शनिवार को प्रदेश के सभी शराब दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए है। सरकार के इस फैसले से मदिरा प्रेमियों में मायूसी छा गई है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि अगर इस दौरान कोई अवैध शराब बेचते पकड़ाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्यभंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंद रखने शुष्क अवधि घोषित किया गया है।

आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है। राज्य की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं भंडारण भाण्डागारों को जिले में संचालित सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भंडारण भाण्डागार तथा एफ.एल.3 (ग) पर्यटन बार मद्य भंडागार एवं मंदिर दुकानों को संलग्न अहातों को शुष्क दिवस पर पूर्णतः बंद रखें एवं शुष्क दिवस पर मदिरा का अवैध विक्रय, धारण एवं परिवहन नहीं हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 100