Kawardha

CG: 3 बच्चियों से छेड़छाड़, मिठाई खिलाने के बहाने आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

कवर्धा:- कबीरधाम में तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की वारदात सामने आई है. आरोप है कि शख्स ने तीनों बच्चियों को मिठाई खिलाने का लालच दिया. मासूम बच्चियां जब आरोपी के झांसे में आ गईं तब उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया. पीड़ित बच्चियों और परिजनों की शिकायत के बाद महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बच्चियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को तत्काल गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

9 अगस्त को हुई थी वारदात, 12 अगस्त को आरोपी की गिरफ्तारी

कवर्धा पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को आरोपी ने नाबालिग बच्चियों को मिठाई देने का लालच देकर अपने पास बुलाया. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार किया. जिसकी शिकायत घर आकर बच्चियों ने अपने परिजनों से की. जिसके बाद परिजन महिला थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : लिव-इन पार्टनर के घर में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…

CG Crime : बड़े भाई का छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काटा गला …. मौके पर हुई मौत, जाने किस बात को लेकर हुआ था विवाद

कवर्धा : कवर्धा जिले में मामूली बात पर छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर…

1 of 7