मध्य प्रदेश

बेहद दर्दनाक हादसा…महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत

धार:- बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार दोपहर करीब 1 बजे हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी युवक वैन में सवार होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। रास्ते में उनकी वैन को अनियंत्रित ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी।

युवकों की ईको वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं वैन में सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

1 of 39