Bilashpur

CG News : कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

बिलासपुर : जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत करही कछार गांव के डिपरापारा मोहल्ले में एक दुखद हादसा सामने आया है। घर के कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों, दिलीप पटेल और दिनेश पटेल, की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है और इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी के अनुसार, डिपरापारा निवासी दिलीप पटेल अपने घर के कुएं की सफाई के लिए उसमें उतरा था। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। अपने भाई को बचाने के लिए दिनेश पटेल भी कुएं में कूद गया। लेकिन, दोनों भाई कुएं से बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बेलगहना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला।

बेलगहना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी इस हादसे का कारण हो सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल – डीजल की किल्लत? …. इस जिले के 8 पेट्रोल पंप अभी से ड्राई, ये वजह आई सामने

बिलासपुर : बिलासपुर से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव…

1 of 31