Raipur

CG: गांजा तस्करी के इंटरस्टेट आरोपी पिता पुत्र अरेस्ट, 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त

रायपुर:- तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार को लगभग 200 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताया जा रहा है. पकड़े गए आरोपी पिता और पुत्र लंबी दूरी के ट्रांसपोर्ट व्हीकल में हेवी मशीनरी के बीच में 7 बोरियों में गांजा भरकर रखे हुए थे.

7 बोरी गांजा बरामद

क्राइम एंड साइबर DCP स्मृतिक राजनाला ने बताया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदिरहसौद की ओर से रायपुर आ रही एक 6 चक्का वाली ट्रक में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना तेलीबांधा की पुलिस टीम संयुक्त रूप से लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के आगे सर्विस रोड पर नाकेबंदी अशोक लीलैंड ट्रक की तलाशी ली.

आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

डीएसपी ने आगे बताया कि गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे. दोनों ने अपना नाम मोहम्मद लाल और मोहम्मद रुस्तम बताया. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रहते थे. दोनों आरोपी रिश्ते में पिता पुत्र हैं. पकड़े गए आरोपी पिता पुत्र पिछले कई सालों से ट्रक परिवहन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. छत्तीसगढ़ के रास्ते मुंबई से कोलकाता तक परिवहन का कार्य करते हैं. आरोपी ओडिशा से नागपुर की ओर गांजा तस्करी करने की फिराक में थे. गाड़ी में हेवी मशीनरी के बीच में 7 बोरियों में गांजा भरकर तस्करी कर रहे थे. जब्त गांजा की कीमत 1 करोड़ 20 लाख है. तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 B नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

गांजा तस्करी पर अब तक की कार्रवाई

क्राइम एंड साइबर DCP ने आगे बताया कि रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में अब तक 152 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 5 करोड़ 22 लाख 11 हजार 290 रुपए का गांजा, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, एमडीएम पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन, नगद राशि, चार पहिया वाहन, मोबाइल फोन जैसे अन्य सामग्री जब्त किए गए हैं.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92