Bilashpur

CG: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, ऐसे हुआ हादसा

बिलासपुर:- सिविल लाइन थाना इलाके के कस्तूरबा नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 2 मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान 2 मजदूर 11 केवी लाइन की टच कर गए. हाईटेंशन वायर की चपेट में आते ही दोनों अचेत हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

11 केवी लाइन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की मदद से दोनों शवों को वहां से हटाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे कस्तूरबा नगर स्थित अनूप सिंह के निर्माणाधीन मकान में छत पर काम चल रहा था. इसी दौरान वहां मजदूरी कर रहे 2 युवक अचानक मकान के बेहद करीब से गुजर रहे 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए. तेज करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद इलाके में पसरा मातम

पुलिस ने बताया कि जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक का शव मकान की छत पर पड़ा था, जबकि दूसरा युवक करंट लगने के बाद दीवार के सहारे बिजली लाइन के पास लटका हुआ था. दोनों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू 45 वर्ष, पिता लखन लाल साहू तथा रवि बंजारे 40 वर्ष, निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास सरकंडा के रूप में की.

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

1 of 45