Kawardha

CG Sex Racket Busted : महिलाएं गांव में ही चला रही थी देह व्यापार का गोरख धंधा, संदिग्ध हालत में 2 महिला गिरफ्तार

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं गांव में ही रहकर देह व्यापार कर रही थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

भिंभौरी गांव में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा जिले के भिंभौरी गांव की है। यहां रहने वाली दो महिलाएं गांव में ही देह व्यापार का गोरख धंधा चला रही थी। महिलाओं की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने लोहारा पुलिस में इस बात की शिकायत की। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि, दोनों महिलाएं गांव में ही देह व्यापार करती है और दोनों मिल के गांव का माहौल ख़राब कर रही है।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची और देह व्यापार करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। पुलिस की टीम ने दोनों महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम दोनों महिलाओं के खिआफ़ कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG News : लिव-इन पार्टनर के घर में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…

1 of 7