Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दो भाइयों संग प्रेमी का किया कत्ल, दस साल की मोहब्बत का खूनी अंत

उत्तर प्रदेश:- बिजनौर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक की हत्या का आरोप उसी के प्रेमिका पर लगा है। प्रेमिका ने अपने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर कथित रूप से हत्या की और शव को गांव से 25 किलोमीटर दूर मुरादाबाद में आम के बाग में जाकर फेंक दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्योहारा थाना क्षेत्र के चक महमूदसानी (बुढ़नपुर) निवासी नफीस अहमद (25) और उसकी प्रेमिका सितारा (24) के बीच करीब 10 साल से अफेयर था। हालांकि दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

शादी का दबाव बना रहा था

पुलिस का कहना है कि,कुछ महीने पहले सितारा का एक दूसरे युवक से रिश्ता तय कर दिया गया था। इसके बाद से नफीस लगातार सितारा पर शादी करने का दबाव बनाने लगा जिससे सितारा तनाव में आ गई और उसने नफीस को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इसमें अपने दो भाइयों का साथ लिया।

नफीस मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था लेकिन अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। शादी तुड़वाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद प्रेमिका और उसके दो भाइयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

नफीस की मां तस्वीरन ने बताया– 28 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे नफीस मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। उन्होंने 29 जुलाई को स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

आरोपी ने किया सरेंडर

पुलिस नफीस की तलाश में जुटी थी कि प्रेमिका के भाई उवैश ने स्योहारा थाने पहुंचकर संरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर मुरादाबाद के सलेमपुरगढ़ी क्षेत्र पहुंची और वहां से नफीस का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सनी टी-शर्ट और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी उवैश ने बताया, “हम उसे मारना नहीं चाहते थे। सिर्फ सबक सिखाना चाहते थे। पर वह लगातार बहन की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहा था। बहन के लिए अपशब्द बोल रहा था। तभी मैंने आवेश में आकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी दे मारी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।”

What's your reaction?

Related Posts

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या.. घात लगाकर बैठे थे कातिल, पहले दी गन्दी गालियां और फिर अचानक

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या…

रिसॉर्ट के कमरे में रोमांस कर रहे थे लड़के-लड़कियां! अचानक पड़ गई पुलिस की रेड, 10 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मड़राक थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29