Road Accident

Road Accident : दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, कांप उठी देखने वालों की रूह

बस्ती : शहर के बसहवा के पास बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता का बेटा अपने दोसतों के साथ गांव से लौट रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार कार में पिकौरा बक्शी (कोतवाली) निवासी शिवांश पांडेय पुत्र ज्ञानेंद्र पांडेय (पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष), तिनपेडिया निवासी तपिश मिश्रा पुत्र व्यवसायी चंद्रभूषण मिश्रा तथा हर्ष गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता सवार थे। पुलिस के मुताबिक कार शिवांश पांडेय चला रहे थे। हादसे में बाइक चालक संदीप प्रजापति और कार चालक शिवांश पांडेय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तपिश मिश्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि हर्ष गुप्ता को भी चोटें आई हैं।

दिल्ली में नौकरी कर रहा था मृतक

शिवांश पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के इकलौते बेटे थे। वह दिल्ली में नौकरी कर रहे थे, लेकिन परिवार ने करीब 20 दिन पहले उन्हें घर वापस बुला लिया था। परिजनों को उम्मीद थी कि अब वह घर के साथ रहकर नई शुरुआत करेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : 7 बच्चों समेत 10 लोगों की हुई मौत, श्रद्धालुओं के वाहन की ट्रक से हुई टक्कर, दर्शन कर लौट रहे थे सभी

दौसा : राजस्थान के दौसा में बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों…

1 of 7