अपराध

जमकर पी शराब … खाई सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली गोलियां … तीन बजे सुबह तक … पत्नी की हो गई मौत

गुरुग्राम : सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की संदिग्ध मौत में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति सोम्याजु श्रीचरण को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक हुई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेक्स पॉवर बढ़ाने की गोलियों का ओवरडोज होने के चलते पत्नी की मौत हुई थी। बता दें कि मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से शराब की बोतलें और स्टेमिना बढ़ाने की गोलियों के रैपर भी मिले थे।

फिलहाल पुलिस मौके पर मिले सबूतों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि मृतक गायत्री के पिता ने पति श्रीचरण के खिलाफ प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराए थे। अब देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या-क्या खुलासा होता है।

होटल के कमरे में पत्नी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी राधा गायत्री दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में रहकर गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनके पति सोमयाजुला श्रीचरण पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। नवंबर 2025 में दोनों ने परिवार की राजमंदी से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और कहीं घूमने जाने का प्लान बनाया। दोनों ने उत्तराखंड जाने की योजना बनाई और 13 जून को रवाना हो गए। 14 जून को श्रीचरण और गायत्री मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित कियाना होमस्टे में कमरा लेकर रूके।

कमरे में मिली शराब की बोतलें और सेक्सवर्धक गोली के रैपर

वहीं, 15 जून की सुबह होटल के कमरे में गायत्री बेसुध होकर फर्श पर पड़ी मिली। श्रीचरण की मानें तो गायत्री बदहवास हालत में थी और उसकी नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद पति श्रीचरण ने पुलिस को मामले की जानकारी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस की टीम को कमरे की जांच के दौरान शराब की खाली बोतलें और सेक्सवर्धक गोलियों के रैपर भी मिले।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात पति-पत्नी होमस्टे के कमरे में साथ ठहरे थे। शुरुआती पूछताछ में पति ने शराब पीने और देर रात सोने की बात कही थी। पुलिस ने कमरे से मिले सामान, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य परिस्थितियों को जांच में शामिल किया है। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता सकी है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

पिता ने दर्ज कराया हत्या और प्रताड़ना का मामला

दूसरी ओर मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी शराब नहीं पीती थी। उनका आरोप है कि घटना को सामान्य मौत या शराब सेवन से जोड़कर जांच की दिशा बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद परिवार को समय पर पूरी जानकारी नहीं दी गई और घटनास्थल की तस्वीरें व वीडियो भी उपलब्ध नहीं कराए गए। अभियोजन पक्ष ने अदालत में कहा था कि शादी के बाद से आरोपी पति छोटी-छोटी बातों पर पत्नी से झगड़ा करता था।

उस पर पत्नी के चरित्र पर संदेह करने, बार-बार वीडियो कॉल कर पूछताछ करने और पैसों व संपत्ति को लेकर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए। अभियोजन ने यह भी बताया कि मृतका ने अपने परिजनों को ऋषिकेश और हरिद्वार जाने की जानकारी दी थी, लेकिन मसूरी जाने की बात नहीं बताई थी।

What's your reaction?

Related Posts

Sex Racket : पहले दिखाई जाती थी लड़कियों की फोटो फिर होती थी ग्राहकों से डील, कई राज्यों से बुलाई गई थी कॉलगर्ल

हिसार : हरियाणा पुलिस ने हिसार शहर में देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों में…

Sex Racket Busted : कैफे की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, तीन छात्राओं समेत इतनी महिलाएं संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां शहर…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14