भोपाल : भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह ने कुछ दिन पहले हुए अपने घर के कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। शशांक ने कहा कि सर्वेंट रीवा का रहने वाला हैं, और उनके खिलाफ पहले से ही 8-10 आपराधिक मामले थाने में दर्ज है। शशांक के मुताबिक, लड़के ने केस वापस लेने के लिए कॉल के जरिए उनसे 5 से 7 लाख रुपये की डिमांड की है। पुलिस ने बिना पूछताछ के ही FIR दर कर ली और हमें कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया।
शशांक ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखना हमारी गलती थी। हर बार वेरिफिकेशन कराते हैं, इस बार चूक हुई है। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वेरिफिकेशन होम सर्वेंट न रखें।
कुक ने लगाया था मारपीट का आरोप
गौरतलब है कि विपेन्द्र सिंह शशांक सिंह के घर में खाना बनाने का काम करता था। विपेन्द्र का आरोप है कि रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विपेन्द्र सिंह की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह, क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गाली-गलौज मारपीट धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।
तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, फरियादी विपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर रातीबड़ थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
IPL 2024 में चर्चा में रहे शशांक सिंह
शशांक सिंह IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे। उनके पिता शैलेष सिंह MP पुलिस में बड़े पदों पर रह चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद भोपाल में रह रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर शशांक सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।























