मौसम

CG Weather Update : रायपुर, बिलासपुर, कोरबा सहित प्रदेश के 13 जिलों में अगले तीन दिन तक होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले देख लें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही अच्छी बारिश ने लोगों और किसानों को बड़ी राहत दी है। लेकिन कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई नदी नालें उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। वहीँ अगर बात की जाए राजधानी रायपुर की तो आज शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है।गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदेश में 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज

आंकड़ों की बात करें तो 30 जून तक छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी करीब 64 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर केवल 17 प्रतिशत रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस समय तक सामान्य तौर पर 286 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। भले ही अभी की स्थिति सामान्य से थोड़ी कम है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी, जिससे बारिश का यह अंतर और भी कम हो जाएगा।

जान जोखिम में डालने से बचे

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि भारी बारिश के बीच कोई जरुरी काम होने पर ही घर से निकले। अपनी जान जोखिम में डालने से बचे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : रायपुर कोरबा समेत छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले 48 घंटे संभल कर रहें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से सक्रिय मानसून के कारण राजधानी रायपुर…

CG Weather Update : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम सुहाना बना हुआ है। प्रदेशभर में पिछले दो दिनों से…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 5