समाचार

School Close News : कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया बड़ा फैसला, आदेश के उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई

बागेश्वर : उत्तराखंड में मानसून ने विधिवत दस्तक दे दी है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई झमाझम वर्षा से पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर जिला प्रशासन ने बुधवार 1 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने अवकाश संबंधी आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई बुधवार को बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों और संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा नदी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से सबसे बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अलकनंदा नदी विकराल रूप धारण कर चुकी है। नदी अपने सामान्य बहाव को छोड़कर 20 से 25 मीटर तक फैल गई है। सभी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और नदी का रौद्र रूप लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। अलकनंदा का उफान अब खतरे की घंटी बन चुका है। तेज बहाव के कारण नदी किनारे बने सभी घाट पानी में समा गए हैं।

प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी-नालों से दूर रहें और बिना जरूरत यात्रा न करें।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Pump Closed : आम आदमी के लिए जरूरी खबर …. नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल, इस वजह से यहां की सरकार ने लाई रोक

मास्को : रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए…

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

1 of 4