समाचार

कोई फिल्मी सीन नहीं … 13 साल के छात्र ने स्कूल में चलाई गोलियां, 9 की दर्दनाक मौत, कैमरे में कैद मंजर देख दहल जाएगा आपका दिल देखे पूरा वीडियो

तुर्की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 साल के स्कूली छात्र ने अपने ही स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस भयावह हमले में एक शिक्षक सहित 9 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल परिसर में अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और छात्र-शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एक शिक्षक समेत 9 छात्रों की मौत, 13 घायल

जानकारी के मुताबिक, हमलावर छात्र अपने बैग में 5 हथियार और 7 मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था, जिसने इस घटना को और भी भयावह बना दिया। गोलीबारी के दौरान कई छात्रों ने खुद को बचाने के लिए स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे कुछ को अतिरिक्त चोटें भी आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय समुदाय और अभिभावकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हमलावर स्कूली छात्र ने खुद को भी मारी गोली

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एक नाबालिग छात्र के पास इतने हथियार कैसे पहुंचे।

What's your reaction?

Related Posts

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

1 of 3