Raipur

CG Crime : घर लौट रही युवती आधे रास्ते से किडनैप, हाथ बांधकर खाट के नीचे अपहर्ताओं ने छुपाया, परिजनों ने छुड़ाया

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र निवासी हनी उर्फ दीपक ने चाकू की नोक पर युवती का अपहरण कर उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, युवती शनिवार को अपनी नानी के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी हनी उर्फ दीपक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने युवती का मुंह दबाया, चाकू दिखाकर धमकाया और जबरन अपने साथ ले गया।

मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ बांधकर खाट के नीचे छिपाया

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और दोनों हाथ पीछे बांध दिए गए। इसके बाद उसे खाट के नीचे छिपाकर रखा गया ताकि किसी को उसकी मौजूदगी का पता न चल सके।

परिजनों की सूझबूझ से बची युवती

जब काफी देर तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनका शक पड़ोस में रहने वाले हनी उर्फ दीपक पर गया।परिजन उसके घर पहुंचे और वहां तलाश की। आरोप है कि घर के अंदर खाट के नीचे युवती मिली, जिसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। परिजनों ने तत्काल उसे मुक्त कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

आरंग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, अवैध रूप से बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी और महिला से जुड़े अन्य गंभीर प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143