भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ 65 DSP का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें 1 आईपीएस (IPS) और 64 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारी शामिल है। सूची में एसडीओपी, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और सहायक सेनानी जैसे पदों पर अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, चर्चित DSP संतोष पटेल को ACP कोतवाली बनाया गया है। वहीं ACP कोतवाली चंद्रशेखर पाण्डेय और ACP निशातपुरा अक्षय चौधरी का तबादला बालाघाट कर दिया गया है। इसके अलावा DSP शशांक जैन को ACP निशातपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन जिलों में हुई तैनाती
आदेश के तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, धार, बुरहानपुर और पीथमपुर जैसे शहरों में नए CSP और ACP की तैनाती की गई है। वहीं कई अधिकारियों को PHQ भोपाल में DSP के रूप में पदस्थ किया गया है। लिस्ट में सबसे ज्यादा 22 SDOP के तबादले किये गए है। बड़ी संख्या में अधिकारियों को हॉकफोर्स बालाघाट और विशेष सशस्त्र बल की अलग-अलग वाहिनियों में भेजा गया है। वहीं कई जिलों में नए SDOP की तैनाती की गई है। इसके अलावा 9 CSP, 7 ACP, 7 DSP और 1 ASP को भी नई पोस्टिंग दी गई है।
देखे पूरी लिस्ट



























