Korba

Korba Crime : नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी, प्रेमी समेत 10 आरोपी गिरफ्तार ब्लैकमेल कर बना रहे थे दबाव

कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार इलाके से नाबालिग से जुड़े ब्लैकमेलिंग और शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की का एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि इस दौरान उसके कुछ साथियों ने दोनों के निजी पलों का वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उस पर दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, वीडियो के आधार पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ पहुंचकर उसने बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रेमी समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा नाबालिग से जुड़े मामलों में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है, ताकि वीडियो के प्रसार और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा और परामर्श की व्यवस्था भी की जा रही है। बेलाकछार क्षेत्र में सामने आए इस मामले के बाद लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…

1 of 37