Janjgir - Champa

CG News : जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, न्यायिक रिमांड के एक दिन बाद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

जांजगीर-चांपा : जिला जेल खोखरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए एक आरोपी ने जेल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दुवास केवट को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय में पेशी के बाद उसे एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा भेजा गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जेल परिसर के बाथरूम में आरोपी का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या के कारणों की जांच

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया और उसे फांसी लगाने का अवसर कैसे मिला।

जेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। न्यायिक हिरासत में बंद एक बंदी द्वारा बाथरूम में फांसी लगाने की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17