Raigarh

CG Crime : लव जिहाद शादी और धोखाधड़ी का विवाद युवक पर दो महिलाओं को गुमराह कर विवाह करने का आरोप, गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक युवक पर दो महिलाओं को धोखे में रखकर अलग-अलग शादी करने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मोहम्मद सलीम फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है।

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान उसकी मुलाकात सलीम से हुई थी। सलीम ने शादी का वादा कर उसे दिल्ली ले जाकर मंदिर में सिंदूर लगाकर विवाह करने का दावा किया और करीब पांच वर्षों तक अपने साथ रखा। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में सलीम काम के सिलसिले में खरसिया आया और यहां एक अन्य युवती से चांपा के एक मंदिर में शादी कर ली। पहली महिला को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध करते हुए खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता

मामले को लेकर पीड़िता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दूसरी शादी कर ली।

दूसरी महिला ने आरोपी का किया बचाव

वहीं, आरोपी की कथित दूसरी पत्नी ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने हाल ही में सलीम से मंदिर में शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। महिला का दावा है कि आरोपी को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और वह उसे कानूनी रूप से निर्दोष मानती है।

आरोपी ने दूसरी शादी की बात स्वीकार की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दूसरी शादी करने की बात स्वीकार की है। हालांकि उसने इस पूरे मामले को आपसी पारिवारिक विवाद बताया है। आरोपी का कहना है कि पहली महिला के साथ उसके संबंधों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने दूसरी शादी की।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शिकायतकर्ता महिला, आरोपी और दूसरी महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 9