दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से दुर्ग में तीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। ये तीनों लोग हाल ही में साउथ अफ्रीकी देशों कांगो, इथियोपिया और एक अन्य देश से यात्रा कर वापस लौटे हैं।
लक्षणों की पुष्टि नहीं, सुरक्षा के लिए 21 दिन की निगरानी
राहत की बात यह है कि अभी तक जांच में इन तीनों व्यक्तियों में इबोला वायरस के किसी भी लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है, स्वास्थ्य विभाग ने केवल सुरक्षा और एहतियात के तौर पर इन्हें 21 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है ताकि प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी की जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान
इस मामले पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के मामले पाए जाने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि स्वास्थ्य विभाग ने इबोला को लेकर एक महीना पहले ही अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं।























