Raipur

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एक की मौत, घटना का लाइव नजारा देखने के बाद यात्रियों में मची अफरातफरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एयरपोर्ट के वेटिंग लॉन्ज में मरम्मत के दौरान एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट में वेटिंग लॉन्ज में हड़कंप मच गई। हालांकि मजदूर को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर के वेटिंग लॉन्ज में मरम्मत का काम चल रहा था। इस काम में लगा मजदूर बिना ही सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के चलते उसकी मौत हो गई।

मजदूर की मौत

वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों को कहना है कि ऊंचाई पर इतना जोखिम भरा काम करने के बावजूद मजदूर को कोई सेफ्टी बेल्ट या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के इतनी ऊंचाई पर काम कराना सीधे तौर पर मानकों की अनदेखी को दर्शाता है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 112