Raipur

CG News : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने इतने रुपए में खरीदा था 12वीं की हिंदी का पेपर! नाई भी पहुंचा सलाखों के पीछे, जानिए कौन है इस कांड का मास्टरमाइंड

रायपुर : 12वीं बोर्ड के हिन्दी पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में सरकारी शिक्षक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर लाल कुर्रे और विकास सेन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार जवाहर लाल कुर्रे बेमेतरा जिले के बोरतरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई के पद पर पदस्थ है, जबकि विकास सेन बोरतरा में नाई दुकान संचालक है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक से ही वेणु जंघेल को हिन्दी का प्रश्नपत्र मिला था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जवाहर लाल कुर्रे ने तीन हजार रुपये लेकर वेणु जंघेल और विकास सेन को पेपर बेचा था। बैंक खाते के लेनदेन से इस बात की पुष्टि होने का दावा किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं विकास सेन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी वेणु जंघेल पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG : “ड्रीम गर्ल” स्टाइल ठगी : लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

1 of 84