अपराध

‘प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ जाने उसके बाद क्या हुआ फिर …

मुरैना : जिले से हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जिसे लेकर सियासी गलियारे में जमकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल एक महिला ने हनीट्रैप के जाल में फंसाकर एक प्रतिष्ठित फर्नीचर कारोबारी को लूटने की कोशिश की है। कारोबारी की मानें तो महिला ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला भाजपा नेत्री है। फिलहाल पीड़ित कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा नेत्री का ​हनीट्रैप

मिली जानकारी के अनुसार मामला जौरा इलाके का है, जहां के प्रतिष्ठित स्टील फर्नीचर शोरूम के संचालक रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई है। रमेश को क्या पता था कि जिस महिला को वो एक साधारण ग्राहक समझ रहे थे वो दरअसल एक शातिर गिरोह की सरगना है। रमेश की मानें तो करीब तीन महीने पहले सोनम कुशवाह नाम की महिला ने रमेश से संपर्क बढ़ाया और फिर 10 मई की शाम उसे काम के बहाने एक सुनसान गली में बुलाया। यहां सोनम अपनी अन्य साथियों के साथ मौजूद थी।

फर्नीचर कारोबारी से मांगे 10 लाख रुपए

रमेश ने आगे बताया कि सोनम के बताए पते पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसके कपड़े उतरवाए गए और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर व्यापारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और उसकी सोने की अंगूठी व नकदी लूट ली गई। वहीं, गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। हालांकि यहां से पीड़ित कारोबारी जैसे-तैसे निकल गया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

आरोपी भाजपा नेत्री फरार

मामले को लेकर जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि पुलिस ने मौके से वह ऑटो भी जब्त कर लिया है जिससे आरोपी आए थे। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिससे आरोपियों ने वीडियो बनाया था। हालांकि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल का काफी डाटा डिलीट कर दिया है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने शहर के कई और सफेदपोशों को अपना शिकार बनाया होगा। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद भी कई अहम खुला से हो सकते हैं। महिलाओं ने व्यापारी से सोने की अंगूठी और 5000 से अधिक रुपए नगद भी जबरदस्ती छुड़ा लिए थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

Crime News : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार

इटारसी : इटारसी के सिवनी मालवा इलाके में देर रात हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 12