LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों को एक और बड़ा झटका, इन 79 ट्रेनों को किया रद्द, कई गाड़ियों के रुट डायवर्ट, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने आगामी 7 से 19 जून 2026 तक बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और आंशिक रूप से निरस्त करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिए ऑटो सिग्नलिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक इस अवधि में 66 एक्सप्रेस और 13 मेमू/लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

वहीं 8 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तथा 7 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा 5 प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी और कुछ ट्रेनों को पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना पर कार्य जारी है, जिसमें अब तक 180 किलोमीटर से अधिक लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसी परियोजना के तहत चांपा स्टेशन में चौथी लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

रद्द रहने वाली प्रमुख मेमू / पैसेंजर ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामअवधि
68735रायगढ़-बिलासपुर मेमू08–19 जून
68736बिलासपुर-रायगढ़ मेमू07–18 जून
68745गेवरारोड-रायपुर मेमू08–19 जून
68746रायपुर-गेवरारोड मेमू07–18 जून
58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर08–19 जून
58204रायपुर-कोरबा पैसेंजर07–18 जून
68734/68733बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू08–19 जून
68732/68731बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू08–19 जून
68737/68738रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू08–19 जून
58210बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर08–19 जून

रद्द रहने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामअवधि
18113/18114टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस07–19 जून
18109/18110टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस08–19 जून
13287/13288दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस10–16 जून
12833/12834अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस11–15 जून
12869/12870हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस12–14 जून
22845/22846पुणे-हटिया एक्सप्रेस12–17 जून
20813/20814पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस10–13 जून
12905/12906पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस10–13 जून
22905/22906ओखा-शालीमार एक्सप्रेस14–16 जून
22511/22512कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस13–16 जून
20971/20972उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस13–14 जून
22357/22358गया-एलटीटी एक्सप्रेस10–12 जून
17321/17322वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस12–15 जून
17005/17006हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस11–14 जून
17007/17008चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस09–16 जून
20471/20472श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस14–17 जून
22829/22830शालीमार-भुज एक्सप्रेस13–16 जून
22169/22170रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस10–11 जून
20827/20828जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस10–11 जून
12949/12950पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस12–14 जून
20917/20918इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस09–11 जून
22909/22910बलसाड-पुरी एक्सप्रेस11–14 जून
22865/22866एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस09–11 जून
20821/20822पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस13–15 जून
22843/22844बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस12–13 जून
13425/13426मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस13–15 जून
12767/12768नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस15–17 जून
12811/12812हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस12–15 जून
20807/20808हीराकुंड एक्सप्रेस12–14 जून
12251/12252यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस09–14 जून
22647/22648तिरुअनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस11–17 जून
12151/12152एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस10–13 जून
18477/18478पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस11–15 जून

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नाम
12221/12222पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
12261/12262सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
12101/12102ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस
12879/12880भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस

बीच रास्ते समाप्त / प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामप्रभाव
68861/68862गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमूबिलासपुर तक
18237कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेसबिलासपुर से चलेगी
18517/18518विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेसबिलासपुर तक
12409/12410गोंडवाना एक्सप्रेसबिलासपुर तक

विलंब से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबरट्रेन का नामदेरी
12129पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस3 घंटे
12809सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस2:30 घंटे
12070गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी2 घंटे
18249/18251रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस2 घंटे
18239कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस1:30 घंटे

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 19