ब्रेकिंग न्यूज़

Liquor Shop Close : अब इन जगहों पर संचालित हो रहे शराब दुकानें होंगे बंद, अचानक जारी हुआ आदेश, जानिए क्या है कारण?

तमिलनाडु : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पदभार संभाल लिया है। जिसके बाद अब वे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार संभालने के दो दिनों के अंदर उन्होंने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सीएम विजय ने पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार द्वारा संचालित 717 TASMAC शराब खुदरा दुकानों को दो सप्ताह के अंदर हटाने का फैसला लिया है।

तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश

इस संबंध में उन्होंने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि पूजा के स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के आसपास 500 मीटर के दायरे में सभी शराब की सरकारी दुकानें तत्काल बंद कर दी जाएं। सख्त आदेश जारी करते हुए विजय ने कहा है कि यह फैसला दो हफ्ते के अंदर ही लागू होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनते ही मंच पर ही उन्होंने अपने वादों को पूरा करने के लिए तीन फैसलों पर साइन कर दिए थे।

पहला आदेश 200 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर था। दूसरा आदेश महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने और तीसरा नशे की सस्या से निपटने के लिए हर जिले में विशेष फोर्स का गठन करना था।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 27