Durg

छत्तीसगढ़ में इस कांग्रेस विधायक सहित 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, मंत्री के बेटे ने की शिकायत, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दुर्ग : बेमेतरा के ग्राम झिरिया में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के पुतले की शव यात्रा निकाले जाने के मामले में अब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बेमेतरा जिले के चंदनु थाने में मंत्री दयाल दास बघेल के बेटे ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मंत्री बघेल के बेटे ने दर्ज करवाई FIR

रिपोर्ट में मंत्री दयाल दास के बेटे ने कहा है कि, उनके पिता जीवित है और कांग्रेसियों ने उनकी शव यात्रा निकालकर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू धर्म में शव यात्रा निकालने का अधिकार केवल बेटे को होता है। विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने मिलकर मंच से उनके पिता की मौत की घोषणा की और 2 मिनट का मौन भी रखा। इससे उनकी छवि भी धूमिल हुई।

FIR पर देवेंद्र यादव का बयान

इधर अपने ऊपर अपराध दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, वे जेल जाने से नहीं डरते और यदुवंशी होने के नाते गौवंश के लिए वह हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट के लिए गौ माता का उपयोग करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद गोवंशों की सुरक्षा करना भूल जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण झरिया में लगातार गांव वंशों मौत हो रही थी और इसे लेकर लगातार कांग्रेसी प्रशासन के पास अपनी बात भी रख रहे थे, लेकिन शासन प्रशासन के कानों में जून तक नहीं रहेंगे इसके बाद उन्होंने यह बड़ा प्रदर्शन किया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17