Surajpur

CG Breaking : विधायक के जन्मदिन में सरकारी अधिकारियों ने बांधा समा, तहसीलदार – पुलिसकर्मियों का VIDEO हुआ वायरल, मचा हड़कंप

सूरजपुर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। MLA भूलन सिंह का ​जन्म दिन इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी विधायक भूलन सिंह के जन्मदिन जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विधायक के बर्थडे सेलिब्रेशन में अधिकारियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी थी। इस दौरान कई अधिकारी गाना गाकर माहौल बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी मर्यादा छोड़कर राजनीतिक रंग में किस तरह से अधिकारी रंगे हुए हैं। कई अधिकारियों ने जन्मदिन पर गाना भी गाया है। एमएलए भूलन सिंह के जन्मदिन का यह वीडियो बताया जा रहा है, जहां पर पुलिसकर्मी, तहसीलदार सभी नजर आए हैं।

पार्टी में अधिकारियों ने गाना गाकर समा भी बांधा है। तो तस्वीरें भी आपको दिखाते हैं। जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह का कल जन्मदिन था। जिसमें उन्होंने एक छोटा सा आयोजन किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं के भीड़ से ज्यादा जो है अधिकारियों की भीड़ वहां पर देखने को मिली है। चाहे वो तहसीलदार हो, पुलिसकर्मी हो या फिर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी या शिक्षा विभाग के अधिकारी हो तो सभी ने वहां पे अलग-अलग तरीके से जन्मदिन उनका मनाया।

सबसे बड़ी बात है कि जो शिक्षा विभाग के बीआरसी है वो तो हद पार कर दिए, उन्होंने तो विधायक के पैर छू के आशीर्वाद तक ले लिया है, तो ऐसे में कहीं ना कहीं जो शासकीय मर्यादा और निष्पक्षता होता है उसको दरकिनार करके राजनीति रंग में रंगने का ये वीडियो जो है वो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। कई तरह के प्रतिक्रिया आ रहे हैं कि अधिकारी अगर ऐसे राजनीति कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस तरह के गाने गाएंगे और समा बांधेंगे तो ऐसे में कैसे निष्पक्ष निष्पक्षता रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

1 of 8