Khairagarh - Chuikhadan

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अमलीडीह खुर्द के पास चलती कार पर अचानक पेड़ की विशाल डाल गिर गई। कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि चालक की जान बच गई। कुछ सेकंड का फर्क बड़ा हादसा बन सकता था। घटना शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर क्रमांक CG 07 BC 8100 में पटवारी दिव्यांश राजपूत अकेले डोंगरगढ़ से खैरागढ़ लौट रहे थे।

तभी सामने से आ रहे पुराने टायरों से ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे खतरनाक तरीके से झुकी पेड़ की डाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भारी डाल सीधे पीछे चल रही कार पर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डाल इतनी भारी थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह दब गया। लोगों का कहना है कि यदि पीछे कोई बैठा होता तो यह हादसा मौत में बदल सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से डाल हटवाई गई।

क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को थाना लाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो लंबे समय से स्थानीय लोग उठाते आ रहे हैं, आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे मौजूद यह पेड़ काफी समय से खतरा बना हुआ था। झुकी और सूखी डालियों को हटाने की मांग कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से की गई, लेकिन हर बार शिकायतें फाइलों में दबकर रह गईं। शुक्रवार का हादसा उसी लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है।

यह मार्ग खैरागढ़ को डोंगरगढ़ और मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे खतरनाक पेड़, सूखी डालियां और अतिक्रमण जैसी समस्याएं लगातार नजरअंदाज की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल हादसे के बाद औपचारिक कार्रवाई करने के बजाय पूरे मार्ग का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। सूखे और झुके पेड़ों की तत्काल छंटाई हो, ताकि अगली बार कोई परिवार इस तरह की लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर न चुकाए।

What's your reaction?

Related Posts

CG: दिनदहाड़े शहर में ‘खूनी तांडव: चाकू लहराकर 3 घंटे तक दहशत लोगों से मारपीट, घर पर पत्थरबाजी

खैरागढ़ :- शहर के बरेठपारा इलाके में शनिवार को एक युवक ने दिनदहाड़े करीब तीन घंटे…

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

CG News : महतारी वंदन में पुरुष बना ‘महतारी’, 12 महीने तक खाते में आती रही राशि; सत्यापन पर उठे बड़े सवाल

खैरागढ़ : महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना में…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG : अंतरजातीय विवाह पर वकील दंपती का सामाजिक बहिष्कार! 35 हजार की वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

खैरागढ़ : कानून की पैरवी करने वाला एक अधिवक्ता दंपती अब खुद न्याय की गुहार लगाने…

1 of 4