मध्य प्रदेश

मजदूरों को अंदाजा नहीं था कि पलक झपकते आ जाएगी मौत, बोरवेल गाड़ी ने ऐसे ली जान, छत्तीसगढ़ के … इतने लोगों की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश : धार जिले में दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। यहां पीथमपुर के सेक्टर-1 में बोरवेल गाड़ी को रिवर्स करने के दौरान तीन मजदूर चपेट में आ गए, नीचे दबने से तीनों की जान चली गई। मृतक तीनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहें हैं। ड्राइवर को किया गिरफ्तार, मशीन जब्त

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा पीथमपुर के सेक्टर-1 में सुबह करीब 4 बजे गवला में हुआ है, रातभर चले बोरवेल का काम जब सुबह खत्म होने के बाद खेत में बोरिंग का काम कर रहे छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर थकान के कारण पास खड़ी सपोर्टिंग एयर गाड़ी के नीचे ही सो गए थे। इसी दौरान पास खड़े सपोर्टिंग वाहन के चालक ने अंधेरे में ट्रक को रिवर्स कर दिया। हादसे में पीछे सो रहे तीनों मजदूर पहिए के नीचे आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों मृतक छत्तीसगढ़ के थे

पुलिस ने बताया कि गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल खनन का कार्य चल रहा था। हादसे में मृतकों की पहचान रामचरण पुत्र मेघनाद (56) निवासी खरधाढ़ी, भानुप्रताप पुत्र त्रिभुवन साय (19) निवासी सोनगेरसा और अरविंद पुत्र नमूलराम (22) निवासी करमापारा जिला छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

1 of 39