मध्य प्रदेश

फिर नीला ड्रम कांड…छात्र की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर ड्रम में मिला शव

मध्य प्रदेश:- सतना जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में सोमवार को एक 5वीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने वारदात के बाद शव को घर के अंदर ही एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में छिपा दिया।

मृतक की पहचान शिवराज रंजक के रूप में हुई है, जो सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव का निवासी था। वह ‘जीनियस हायर सेकेंडरी स्कूल’ में 5वीं कक्षा का छात्र था। शिवराज का परिवार पिछले 15 महीनों से बैंक कॉलोनी में प्रिया नर्सरी के पास एक किराए के मकान में रह रहा था।

परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत

घटना के समय शिवराज घर पर अकेला था। उसके पिता रमेश रंजक गांव गए हुए थे, जबकि उसकी मां दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम करने गई थी। दोपहर करीब 1:00 बजे जब मां काम से लौटी, तो घर के दरवाजे पर ताला लटका देख उसके होश उड़ गए। काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी जब शिवराज का पता नहीं चला, तो परिजनों ने कोलगवां थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस जब छात्र की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची और ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। घर के फर्श पर जगह-जगह खून के छींटें पड़े थे। पुलिस को मौके से एक खून से सनी हुई तकिया और पास ही एक धारदार हसिया बरामद हुई। पुलिस की नजर कमरे में रखे एक नीले रंग के ड्रम पर पड़ी, जिस पर खून के धब्बे थे। ड्रम खोलने पर उसके अंदर शिवराज का लथपथ शव बरामद हुआ।

पड़ोसी पर हत्या का संदेह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवेश सिंह ने बताया कि मृतक की मां और बड़ी बहन ने घर के पास ही ड्राईक्लीनिंग की दुकान चलाने वाले मथुरा रजक नाम के व्यक्ति पर संदेह जताया है। घटना के बाद से ही संदिग्ध मथुरा रजक फरार है। मृतक छात्र के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। परिजनों के संदेह के आधार पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39