Raigarh

CG: माँ के नाम पर कलंक…ढाई साल के बेटे को पत्थर से मार डाला

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सोनमती मंझवार अपने बेटे अनुज को गोद में लेकर मायके जा रही थी। बताया जा रहा है कि वह पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी, जहां चढ़ाई के दौरान उसे थकान महसूस हुई। इसी बीच उसने अपने बेटे को गोद से उतारकर पैदल चलने के लिए कहा, लेकिन मासूम अनुज जमीन पर बैठ गया और चलने से मना कर दिया।

इसी बात से गुस्से में आकर महिला ने अपना आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पास पड़े पत्थर से बच्चे के सिर पर वार कर दिया। इस निर्मम हमले में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी क्रूर थी कि जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी।

घटना के बाद आरोपी महिला मौके से निकल गई, लेकिन स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जंगल क्षेत्र से बच्चे का शव बरामद किया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस …

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश…

1 of 11