Raipur

छत्तीसगढ़ का मशहूर सोशल मीडिया एनफ्लूएंसर बाबू खेमानी गिरफ्तार, …. इस अपराध में शामिल होने का सीधा आरोप, कई राज्यों में फैला रखा था काला कारोबार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बार फिर ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा गिरोह के सरगना बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर ल है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब उसे रायपुर लेकर आ रही है। इसे पहले पुलिस ने गुरुवार को 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुरवार को रायपुर क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस मामले में पुलिस ने 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। ये सटोरिए ओडिशा और महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं। वहीं इस 3 STUMPS ऑनलाइन बुक के मालिक बाबू खेमानी फरार चल रहा था। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस सट्टा रैकेट का मास्टरमांइड रायपुर बाबू खेमानी है जो मुंबई और उड़ीसा में ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुंबई, भवानीपटना (उड़ीसा) और दुर्ग में एक साथ रेड कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। मुंबई में 9, उड़ीसा में 7 और दुर्ग में 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि रायपुर से 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

60 लाख का सामान जब्त, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 3 एलईडी, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 1 कार, 3 वाई-फाई राउटर और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 3 कॉपियां जब्त की हैं। इसके अलावा नगद 1.95 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। इस मामले में गंज थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया एनफ्लूएंसर था रैकेट का मास्टरमाइंड

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि 3stumps, बजरंग बुक और रेड्डी बुक नामक पैनल और आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे रैकेट का संचालन रायपुर निवासी बाबू खेमानी द्वारा किया जा रहा था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है। बता दें कि बाबू खेमानी रायपुर का मशहूर सोशल मीडिया एनफ्लूएंसर है। सोशल मीडिया पर उनके अच्छे फॉलोअर्स है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 63