Bilashpur

CG News : रेलवे स्टेशन में नोटों से भरा बैग बरामद सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़े होश, निकले इतने लाख कैश… चौंक जाएंगे आप

​बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के बेलगहना क्षेत्र में पुलिस और एसीसीयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी मात्रा में नगद रुपयों के साथ पकड़ा है।

घेराबंदी कर दबोचा

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब इलाके में गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पवन बजाज नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों के कुल 81 बंडल बरामद हुए। इन नोटों की कुल कीमत 17 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

इतनी बड़ी रकम के बारे में जब युवक से पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पूरी रकम को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी नगद राशि कहाँ से आई और इसे कहाँ ले जाया जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई में बेलगहना पुलिस और बिलासपुर एसीसीयू स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 28