Raigarh

CG Road Accident : बारातियों से भरी इको वैन पेड़ से टकराई, मची चीख पुकार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारात से लौट रहे लोगों से भरी इको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कुल 8 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों का इलाज रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। यह हादसा चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात शक्ति जिले के चंद्रपुर से ओडिशा के विश्वनाथपुर गई थी। शादी समारोह के बाद जब बाराती वापस लौट रहे थे, उसी दौरान तड़के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीछे से आ रही गाड़ी के बाराती लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आकांक्षा, रूमा, जया, कैलाशा बाई, रामकुमारी, रामबती, उदयराम, कार्तिक मति और वाहन चालक चंद्र मणि शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि में जुटी है। शुरुआती जांच में चालक को आई झपकी को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 11