Road Accident

Big Road Accident : दिंडोरी में कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 लोगों ने गंवाई जान

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिंडोरी शहर के शिवाजी नगर में एक अनियंत्रित अर्टिगा कार पानी से भरे गहरे कुएं में गिर गई, जिससे तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार एक निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम से वापस लौट रहा था।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (MH15-JS-1053) मारुति सुजुकी अर्टिगा थी। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके कारण कार सीधे कुएं में जा गिरी। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने भारी मशक्कत के साथ राहत कार्य शुरू किया। देर रात क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक कार में सवार सभी 9 लोग दम तोड़ चुके थे।

मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल

मृतकों में दरगुडे परिवार के 5 सदस्य और उनके 4 अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान राखी सुनील दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे, श्रावणी अनिल दरगोडे, सुनील दत्तु दरगोडे, उषा अनिल दरगोडे, अन्य 4 रिश्तेदार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

1 of 7