Uttar Pradesh

आंगनबाड़ियों में होगी 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, भाजपा सरकार ने किया ऐलान, कार्यकर्ताओं के लिए भी खेला सौगातों का पिटारा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सीएम योगी ने प्रदेश के आंगनबाड़ियों में कार्यरत 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन बांटे हैं। वहीं, दूसरी ओर सीएम ने आंगनबाड़ी सेंटर्स में नई भर्ती का ऐलान किया है। उन्होंने नई भर्ती की घोषणा करते हुए कहा है कि 5,000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 60000 से अधिक सहायिकाओं की भर्ती होगी।

सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि बच्चों के पोषण, टीकाकरण और विकास से जुड़ी जानकारी समय पर दर्ज हो सके। इसके साथ ही कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास, नई सुविधाओं और रोजगार से जुड़े अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया गया। सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।

तुरंत अपडेट होगा डेटा

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में 69 हजार से अधिक स्मार्टफोन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए हैं। जिससे अब कामकाज में रियल टाइम अपडेट मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि डेटा सही और समय पर अपडेट होने से प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार आएगा और हर आंगनबाड़ी केंद्र एक डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्मार्टफोन के अलावा 1.33 लाख से अधिक स्टेडियोमीटर, 10,553 इंफैंटोमीटर और 58 हजार से ज्यादा वजन मापने की मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

महिला ने खुद को किया आग के हवाले, धुएं में दम घुटने से 2 बेटियों की मौत, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

शामली : जिले के कैराना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू…

1 of 22