Shakti

CG News : सरपंच पति की दबंगई शिकायत से नाराज़ होकर घर में घुसकर किया विवाद, वीडियो वायरल

सक्ती : सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ में सरपंच पति की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत के सरपंच पति गोपाल दास महंत शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने गांव में अवैध मिट्टी खुदाई, अवैध बोर और मनरेगा तालाब में राखड़ डालने की शिकायत संबंधित विभागों से की थी। इसी शिकायत को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद सरपंच पति गोपाल दास महंत और उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाया गया और डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाने जैसे कमेंट किए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : जनपद पंचायत में सब इंजीनियर और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने की शिकायत

सक्ति : जैजैपुर जनपद पंचायत में एक सब इंजीनियर और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद…

CG Crime : घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

1 of 4