Durg

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर गरमायी राजनीति, उधर खुलासा करने वाले सरपंच को सताने लगा जान का खतरा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सूबे की राजनीति गरमायी हुई है। इस नशे के कारोबार से बीजेपी नेता का नाम जुड़ने के बाद से ही विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। ऐसे में दुर्ग जिले में बीजेपी नेता की खेतों में अफीम की खेती की शिकायत करने वाले गांव के सरपंच को अपनी जान का खतरा सताने लगा है। सरपंच ने पुलिस में शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है।

आपको बता दे दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद जहां पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं बीजेपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्या से निष्कासित कर दिया है। गौतरलब है कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को शिवनाथ नदी जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरियर को प्रशासन की टीम ने हटवा दिया।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रास्ते को आम लोगों के लिए दोबारा खुलवा दिया है, जिसे बीजेपी नेता ने दबंगई पूर्वक बंद कर दिया था। दुर्ग के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती मिलने की जानकारी के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। ऐसे में अफीम की खेती को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच इस मामले की शिकायत करने वाले सरपंच को अब अपनी जान का खतरा होने का डर सताने लगा है।

सरपंच ने पुलिस में की शिकायत, जान का खतरा होने की जतायी आशंका

आपको बता दे दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती की शिकायत ग्राम समोदा के सरपंच अरुण गौतम ने पुलिस से की थी। जिसके बाद हुए कार्रवाई के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सरपंच को जान का खतरा होने का भय सताने लगा है। सरपंच अरूण गौतम ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

सरपंच ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आशंका जताई है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है या नुकसान पहुंचाया जा सकता है। सरपंच का कहना है कि गांव में अफीम की अवैध खेती की शिकायत करने के बाद से लगातार डर बना हुआ है। आधी रात को कुछ अज्ञात लोग गांव में संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिए हैं। सरपंच अरुण गौतम ने चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23